फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने वाले फायर कर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन तपोवन के गर्म पानी के कुंड में फायर कर्मियों की ओर से दो लोगों के साथ की गई मारपीट की घटना पर कार्रवाई न होने से पीड़ित पक्ष के लोग आक्रोशित हैं। परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

होली के दिन तपोवन स्थित गर्म पानी के कुंड में फायर कर्मियों का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया था, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए थे। घटना में घायल प्रवीण फरस्वाण की पत्नी रेखा देवी और विकास पंवार की पत्नी प्रतिभा पंवार सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा कि होली के दिन सात फायर सर्विस के जवानों ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की, जिसमें उनके पतियों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका देहरादून स्थित इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने घटना में शामिल सभी जवानों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, साथ ही घायलों के इलाज का खर्चा भी इन्हीं जवानों के वेतन से वहन करने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं करने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में परमानंद पंत, शंभु प्रसाद नौटियाल, पुष्कर सिंह फरस्वाण, हेमंत फरस्वाण, दिनेश फरस्वाण, आशा देवी कनियाल, रमा देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें