फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘औषधीय वनस्पतियों के सही प्रयोग से राज्य का होगा विकास’

विज्ञापन
उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल के कर्णप्रयाग पहुंचने पर भव्य स्वागत करते - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
उत्तराखंड में दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों का अपार भंडार है। इसके सही प्रयोग से राज्य को जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है। यह बातें पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के शोध, तकनीकी और आधुनिक उपकरणों की मदद से उत्तराखंड में उपलब्ध औषधीय वनस्पतियों को पहचानने व उनका सही इस्तेमाल करके राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जहां जंगली जानवर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं वहां जड़ी-बूटी और सगंध पौधों की खेती किसानों के लिए वरदान साबित होगी। औषधीय पादपों के उत्पादन के लिए काश्तकारों को प्रोत्साहित कर उनको रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने औषधीय पादप बोर्ड, भेषज विकास इकाइयों, सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई व जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान गोपेश्वर के संगठित प्रयास से औषधीय विकास के क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता बताई।
वहीं इससे पूर्व उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल के कर्णप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप होते हुए पोखरी पुल तक ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालकर लोगों को भाजपा की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, नवीन नौनी, नगर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, अंजू बिष्ट, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, नवल भट्ट, धीरेंद्र भंडारी, मनोरमा नैनवाल, किशोरी रतूड़ी, सतेश्वरी रावत, ममता डिमरी, सरोज हटवाल, चंदा राणा, लक्ष्मी जोशी, मलक नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें