गौचर। खेल मैदान गौचर में 5 जनवरी से 13वां राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट के लिए आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। न्यू स्टार क्रिकेट एसोसिएशन (एनएससीए) की ओर से आयोजित टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51 हजार रुपये की धनराशि व ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की धनराशि और ट्राॅफी दी जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। तीन हजार रुपये प्रति टीम रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ सभी टीमों का पंजीकरण 4 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए गठित समिति में पवन सिंह भंडारी को अध्यक्ष तथा विपुल रावत व कमलकांत कांडपाल को संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट संरक्षक, महावीर रावत उपाध्यक्ष और संजय दत्त सती को कोषाध्यक्ष चुना गया है। संवाद