फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिला बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

Sun, 31 Dec 2023 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति सिमली की बैठक में लोगों ने सिमली बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर न होने पर शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद अस्पताल विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। दो वर्ष पूर्व शासन ने इस अस्पताल में 28 पद स्वीकृत कर आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जनवरी माह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक अनिल नौटियाल और भूपालराम टम्टा तथा राज्यमंत्री रमेश गड़िया के नेतृत्व में संघर्ष समिति सीएम से वार्ता कर समस्या से अवगत कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी ने की। इस मौके पर व्यापारसंघ अध्यक्ष राजेंद्र मिंगवाल, खिलदेव रावत, उमेश खंडूड़ी, मनोज पुंडीर, संदीप डिमरी और अंशी देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें