फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आज से नौ माह की दिवारा यात्रा पर निकलेंगी मां चंडिका

Mon, 19 Oct 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव स्थित मां चंडिका की नौ माह तक चलने वाली वन्याथ (देवरा) यात्रा सोमवार को विजयदशमी के दिन शुरू होगी। यात्रा को लेकर मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं, नवरात्र की नवमी पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

चमेठी गांव में क्षेत्र के 84 गांवों की आराध्य देवी मां चंडिका की देवरा यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। नवरात्र शुरू होने पर मंदिर में हरियाली बोई गई थी। इस दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को नवमी पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देवी की पूजा-अर्चना की।
ब्रह्म गुरु दीपक कुंवर, भगवती जोशी, राजेश कांडपाल, यात्रा समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह रावत, भरत बिष्ट, कुंवर सिंह, दीपक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को विजयदशमी पर मां चंडिका की डोली गर्भगृह से बाहर आएंगी और नौ माह तक चलने वाली वन्याथ के लिए प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें