व्यापारियों ने पोखरी बाजार और विनायकधार तिराहे पर पीने के पानी के लिए सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट लगाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि बाजार में एक भी सार्वजनिक नल नहीं होने से व्यापारियों को और बाहर से आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। लोग बाजार से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। ज्ञापन देने वालों में संजय भंडारी, ओम प्रकाश चमोला, राजेंद्र त्रिपाठी, बीएस चमोला और कुंवर सिंह चौधरी शामिल थे।