फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2020 News: बदरीनाथ धाम पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, किए बदरीविशाल के दर्शन

Thu, 24 Sep 2020 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इससे पहले दोपहर 12.00 बजे वह सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचीं।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में उमा भारती का स्वागत उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बदरीनाथ के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल और बोर्ड के अधिकारियों ने किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार 23 सितंबर से चमोली जिले के भ्रमण पर हैं। प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि आज वह रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ आएंगी। 25 सितंबर को जोशीमठ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पौड़ी जिले के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें