फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सेंट थेरेसा ने जीती पीटर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 19 Oct 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ को हराया
विज्ञापन

गोपेश्वर खेल मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण गोपेश्वर की ओर से आयोजित 21वीं पीटर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट थेरेसा श्रीनगर की टीम ने जीता। उन्होंने फाइनल में ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

खेल मैदान गोपेश्वर में क्राइस्ट एकेडमी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर, ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ और सेंट थेरेसा श्रीनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। लीग के आधार पर खेले गए मैचों में अंकों के आधार पर सेंट थेरेसा श्रीनगर और ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ के बीच रविवार को फाइनल मैच खेला गया। बल्लेबाली करते हुए सेंट थेरेसा की टीम ने 15 ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में ज्योति विद्यालय की टीम 15 ओवर में 100 रन ही बना पाई और इस तरह सेंट थेरेसा ने 34 रनों से मैच जीत लिया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रश्मि बिष्ट ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सेंट थेरेसा श्रीनगर के विवेक असवाल को दिया गया। अंपायरिंग मयंक रावत और अमन गड़िया ने की। इस दौरान ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ के मैनेजर फादर जिंटो एन्टू, सेंट थेरेसा श्रीनगर के फादर जॉनसन, आयोजक विद्यालय के मैनेजर फादर जीजोमॉन के प्रधानाचार्य सिस्टर रोजमैरी, सिस्टर सैनी मरिया, नवीन कुंवर, राजबर रावत, रविकांत कुंवर, यशवंत सिंह, भारत भूषण बिजल्वाण, दिव्या सती और संगीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें