बदरीनाथ हाईवे के मैठाणा में अवरुद्घ होने से लोग रस्सी के सहारे ऐसे पहुंचे अपने गंतब्य। चमोली की एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी भी रस्सी के सहारे गोपेश्वर की ओर आते हुए।
- फोटो : Amar Ujala
बीती शुक्रवार से चमोली की पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी नंदप्रयाग में फंसी हुई थी। शनिवार को वह करीब दस किमी पैदल चलकर मुख्यालय (गोपेश्वर) पहुंची। वहीं पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट भी नंदप्रयाग से गोपेश्वर तक पैदल ही पहुंचे।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे बाधित होने से शनिवार को कई तीर्थयात्री पैदल ही अपने घरों को निकले। गोपेश्वर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग जाने वाले लोगों ने भी मीलों दूरी पैदल नापी।
वहीं मैठाणा, बाजपुर और चमोली कस्बे के पैदल रास्तों पर एसडीआरएफ की तीन टीमों ने पैदल आवाजाही कर रहे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। इसके अलावा लोकल वाहनों से हेमकुंड और बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्री भी पैदल ही नंदप्रयाग पहुंचे।