फोटो
कर्णप्रयाग। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से गठित पैनल टीम ने विषयों के संबद्धता विस्तारण के लिए कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न संकायों की व्यवस्थाओं को परखा। पैनल टीम के संयोजक और सदस्यों ने महाविद्यालय के कक्षा कक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। टीम में प्रो. बीएन खाली, डॉ. कुलदीप सिंह नेगी, डाॅ. केएन बरमोला, डाॅ. देवेश चंद्र, डाॅ. एसपी पुरोहित, डाॅ. सुमन सिंह राणा, डाॅ. रामचंद्र नेगी शामिल रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अखिलेश कुकरेती, डाॅ. एमएस कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद