फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदकेशरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला 15 से

Mon, 11 Aug 2025 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को नंदाधाम नंदकेशरी के प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर में भव्य धार्मिक मेले का आयोजन होगा। साथ ही धरातल्ला से गुप्त गंगा तक देव यात्रा निकलेगी। वहीं मंदिर परिसर में देव नृत्य भी होगा। इस मेले का आयोजन कोठी व धरातल्ला के ग्रामीणों की ओर से किया जाएगा। गढ़वाल व कुमाऊं के श्रद्धालुओं की ओर से भगवान शिव व पार्वती के मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है। कोठी के ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी व धरातल्ला के ग्राम प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि एक दिवसीय इस धार्मिक मेले का शुभारंभ 15 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। मेले का मुख्य आकर्षण देवयात्रा व मंदिर परिसर में आयोजित देव नृत्य है। गुप्त गंगा में स्नान के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना और देव नृत्य का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन



स्कंद पुराण कथा का समापन
कर्णप्रयाग। कपीरी पट्टी के पौराणिक छांतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय स्कंद पुराण कथा सोमवार को यज्ञ की पूर्ण आहुतियों के साथ संपन्न हो गई। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को आचार्य अरविंद थपलियाल और आयोजकों ने पंचद्रव्यों से छांतेश्वर महादेव की महाभिषेक पूजा कर रुद्राभिषेक किया। दोपहर को हुई कथा में व्यास आचार्य विपिन कृष्ण कांडपाल ने प्रवचन करते हुए कहा कि श्रावण माह में स्कंद पुराण कथा के आयोजन से संपूर्ण क्षेत्र में खुशहाली रहेगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सारस्वत ने कथा के सफल संचालन के लिए समिति के पदाधिकारियों और जनता का आभार जताया। धार्मिक आयोजन में पं. राकेश थपलियाल, समिति के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह पुंडीर, सचिव मोहन सिंह खत्री, कोषाध्यक्ष रविंद्र कंडारी, जयकृत बिष्ट, त्रिभुवन रावत, बलवंत सिंह खत्री, भरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें