स्व. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू हुईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन गोला फेंक, शतरंज, भाला, चक्का फेंक और कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल ने ध्वज स्थापना और दीप प्रज्जवलन के साथ प्रतियोगिताओं का शुुुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से छात्र स्वास्थ्य के साथ-साथ करियर भी बना सकते हैं, जबकि खेल प्रभारी डा. गौरव वार्ष्णेय ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। इसके बाद हुए गोला फेंक के छात्र वर्ग में संदीप प्रथम और मयंक द्वितीय, छात्रा वर्ग में निशु प्रथम और कुसुम द्वितीय रहीं।
शतरंज में रोशन-मनीषा प्रथम तथा मोहित-दिव्या द्वितीय रहीं। भाला फेंक में रोहित-बबीता प्रथम, शुभम-मनीषा द्वितीय रहीं। चक्का फेंक में संतोष-कुसुम, नितेश-अमिता, कैरम एकल में अजय-नीलम, अंकित-राखी क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।
वहीं कैरम के डबल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में अजयदीप और हिमांशु की जोड़ी प्रथम तथा छात्रा वर्ग में मालती और निशिता की जोड़ी प्रथम रही। इससे पूर्व वर्ष 2014 के छात्र चैंपियन अंकित लडोला और छात्रा चैंपियन कुसुम ने मशाल दौड़ निकालकर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डा. शलभ गुप्ता, डा. सिराज अहमद, डा. वाईसी नैनवाल, डा. आरसी भट्ट, डा. प्रीतम सिंह, डा. सत्यराज, डा. एचएम सिंह, डा. डीके भटिया, डा. चंद्रावती, डा. कविता पाठक, डीसी पुरोहित, एसल मुनियाल, मुकेश डिमरी, जगदीश रावत और छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
खेल मैदान नहीं गौचर में होगी दौड़
ब्लाक मुख्यालय पर खेल मैदान की कमी के चलते महाविद्यालय सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं गौचर और सिमली में करानी पड़ती हैं। प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल ने कहा कि खेल मैदान न होने से दौड़ की प्रतियोगिताएं दस किमी दूर गौचर खेल मैदान में होंगी।
वहीं मैदान न होने के चलते पिछले दिनों हुई युवा कल्याण विभाग की प्रतियोगिताएं सिमली में र्हुइं। छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व महासचिव दीपक शाह ने देवतोली में अलकनंदा नदी किनारे मैदान निर्माण की मांग की है।