फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बने प्रशांत नेगी को खेल विभाग ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने वाले प्रशांत बादल नेगी को खेल विभाग चमोली व टेबल टेनिस संघ चमोली ने सम्मानित किया। वह राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। मूल रूप से पोखरी ब्लॉक के खाल मजेठा गांव निवासी प्रशांत बादल नेगी की स्नातक की शिक्षा गोपेश्वर में हुई। एमएससी और पीएचडी उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से की। वह वर्ष 2006 से 2008 तक राष्ट्रीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान सम्मान समारोह में प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, सहायक प्रशिक्षक रश्मि बिष्ट, नारायण सिंह नेगी, टेबल-टेनिस संघ चमोली के कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह कठैत, संघ की कार्यकारिणी सदस्य लता झिक्वाण और दिव्या सती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें