चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य में लगी 40 महिला मजदूरों को एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की अलकनंदा महिला समिति ने कंबल बांटे। साथ ही वहां काम कर रहे 150 मजदूरों को मास्क भी बांटे। महिला समिति की अध्यक्ष उषा अहिरवार ने कहा की जिस क्षेत्र में महिला मजदूर काम कर रही हैं वहां काफी ठंड है। इस दौरान महिला समिति की सचिव मधु जोशी, उपसचिव रूपम सिंह, कोषाध्यक्ष शुभ्रा तिवारी और अनुपमा बोनाल आदि उपस्थित थी।