फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मशाल दौड़ के साथ खेल प्रतियोगिताएं शुरू

Fri, 25 Oct 2024 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। राजकीय पॉलिटेक्निक की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं का आगाज बीते वर्ष चैंपियन रहे छात्र प्रियांशु रावत व छात्रा अंजलि नेगी ने मशाल दौड़ से किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के पहले दिन इंडोर गेम की टेबल टेनिस एकल प्रतियोगिता के करन-साक्षी पहले, अमन-कल्पना दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता के युगल वर्ग में सूरज-प्रियांशु प्रथम, अमन-करन द्वितीय रहे। बैडमिंटन के एकल वर्ग में अभिषेक प्रथम-दीक्षा पहले, अमन-अंजलि दूसरे स्थान पर रहे। जबकि बैडमिंटन के युगल वर्ग में ईश व अमन प्रथम, प्रियांशु व सूरज द्वितीय रहे। गोला-फेंक में प्रियांशु-मीनाक्षी पहले, अभिषेक-रिया दूसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट मनोज शाह रहे। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार, क्रीड़ा प्रभारी अनुज कुमार, प्रवक्ता भगवती रावत, वीके नौटियाल, शीतल बैरवांण, किरन रैवानी, कविता, पूनम और द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें