फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन से ही पहाड़ में बनेगी राजधानी : कुंजवाल

Fri, 15 Jan 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण राजधानी को लेकर शुरू से ही बेबाक रहे विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मामले में अब कुछ लचीले हो गए हैं। कुंजवाल अब पहाड़ से समर्थन मिलने पर ही पहाड़ में राजधानी बनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को आदिबदरी पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि गैरसैंण में विधानसभा भवन, आवास सहित अन्य निर्माण कार्य जून 2016 तक पूरा होगा। यह परिसंपत्तियां विधानसभा को हस्तांतरित होने के बाद इनकी देखरेख की व्यवस्था होगी।

गैरसैंण में राजधानी की गेंद पहाड़ के लोगों के पाले में डालते हुए कुंजवाल ने कहा यदि पहाड़ की जनता पहाड़ के राजधानी के नाम पर समर्थन देगी तभी पहाड़ में राजधानी होगी।
विज्ञापन


 हालांकि विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने भराड़ीसैंण में विधानसभा एवं अन्य निर्माण कार्यों को राज्य की संवैधानिक पहचान बताया और कहा कि स्थायी हो या अस्थायी, शीतकालीन हो या ग्रीष्मकालीन भराड़ीसैंण में राजधानी तो बनेगी ही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें