फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसपी ने भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

Thu, 06 Nov 2025 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिले में पुलिस व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने भराड़ीसैंण और गैरसैंण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन पुलिस लाइन, थाना भवन निर्माण, गैरसैंण फायर यूनिट भवन निर्माण आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता नियंत्रण तथा परियोजना प्रबंधन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के निरीक्षण के बाद एसपी चमोली ने थाना गैरसैंण और अभिसूचना कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक दक्षता का आकलन किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए थाना परिसर और आवासीय क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। थाने में रखे गए सभी रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कुलदीप रावत और उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें