कर्णप्रयाग। एनपीएस और यूपीएस के विरोध में 25 नवंबर को दिल्ली में महारैली आयोजित की जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन संघ के जिला मंत्री सुरेंद्र भगत ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों पर जबरन एनपीएस और यूपीएस थोपा जा रहा है जिसके विरोध में संघ लगातार आंदोलन कर रहा है। मगर सरकार उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में संघ की ओर से दिल्ली में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चमोली जिले से अधिक संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। संवाद