गोपेश्वर में थाना प्रभारियों को निर्देशित करतीं एसपी श्वेता चौबे।
- फोटो : GOPESHWAR
एसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली और इस दौरान सभी थाना चौकियों को आपदा को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि आपदा के दौरान राहत, बचाव कार्यों से संबंधित सभी तरह के उपकरण तैयारी की हालत में रखें। नदियों वाले क्षेत्र में रिवर रेस्क्यू उपकरण तैयार रखने को कहा। साथ ही आगामी ईद के त्योहार को मजिस्दों के मालवियों व धर्मगुरुओं से बात करने को कहा। इसके अलावा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर जरूरी प्रबंधन करने, चेकिंग अभियान चलाने, सत्यापन करने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने आदि के निर्देश दिए। इस दौरान चारधाम यात्रा में बेहतर काम करने पर 45 पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।