गोपेश्वर। आदर्श थाने की अवधारणा को साकार करने की दिशा में पुलिस विभाग की ओर से शुरू की गई अभिनव पहल के तहत एसपी सीआईडी यशवंत चौहान ने गोपेश्वर के पुलिस थाने को गोद लिया है।
उन्होंने इसे आदर्श थाने के रूप में विकसित करने के लिए सोमवार को थाने का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार भी मौजूद रहे।
थाने को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और उसकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। वर्तमान में एसपी सीआईडी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी यशवंत चौहान वर्ष 2019 से 2021 तक पुलिस अधीक्षक के तौर पर चमोली में तैनात रहे। उन्होंने गोपेश्वर थाने को गोद लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जनपद में अपनी पूर्व की तैनाती के दौरान भी यशवंत चौहान पुलिस कल्याण और विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।
उन्होंने थाना परिसर में थाना कक्ष, मैस, पुरुष व महिला बैरक का गहनता से निरीक्षण किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
गोपेश्वर थाने का निरीक्षण करते एसएसपी सीआईडी यशवंत चौहान। संवाद