फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत

Mon, 23 Jun 2025 07:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे 70 तीर्थयात्रियों के जत्थे में शामिल सुब्रमणी और चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जा रहे नितिन नेगी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जा रहे नितिन नेगी (32) पुत्र भूपेंद्र सिंह, निवासी विंगर, उडामांडा, चमोली निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


साथी की सूचना पर गोपेश्वर थाने से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नितिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नितिन का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Chardham Yatra: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हादसा, अचानक दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, बच्ची का शव बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे 70 तीर्थयात्रियों के जत्थे में शामिल सुब्रमणी (71) निवासी 1045 बी शक्तिनगर पोरिपरपाकम, 6 स्ट्रीट, आजीयम जिला चेन्नई तमिलनाडू की पीपलकोटी में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें