फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- निचले क्षेत्रों में हुई बारिश, गोपेश्वर में हुई ओलावृष्टि
विज्ञापन

गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। चमोली जनपद में रविवार को मौसम ने करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम सर्द रहा। साथ ही गोपेश्वर नगर क्षेत्र में कुछ देर के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, काली माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई।वहीं, ज्योतिर्मठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदानगर, नंदप्रयाग आदि क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

इंसेट-
आंधी-तूफान से बदरीनाथ हाईवे पर गिरा चीड़ का पेड़
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को शाम करीब चार बजे बिरही के पास आंधी-तूफान से चीड़ के दो पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे यहां करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। निजमुला घाटी के भ्रमण से लौट रहे बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला भी यहां जाम में फंसे रहे। बाद में विधायक के साथ ही अन्य सवारियों ने मिलकर पेड़ के अवशेषों को हाईवे से अलग किया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त हाईवे पर पेड़ टूटकर गिरे, उस दौरान वहां से काई वाहन नहीं गुजर रहा था जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। वहीं, बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर भी कुछ जगहों पर आंधी-तूफान से चीड़ के पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर आ गई। जिन्हें सवारियों ने ही सड़क से किनारे किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें