गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस को गढ़वाली भाषा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, कार्तिक द्वितीय और दिया तृतीय स्थान पर रहीं। काव्य पाठ में लक्ष्मी प्रथम, कार्तिक द्वितीय और जसवंत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, औखांण प्रतियोगिता में जसवंत प्रभम, लोक गीत में अपेक्षा प्रथम, उमा द्वितीय और जसवंत तृतीय रहे। नृत्य में गायत्री प्रथम, अपेक्षा द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा गढ़वाली एक समृद्ध भाषा है, दैनिक व्यवहार में अधिक से अधिक उपयोग कर हम इसे अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित रख सकते हैं। विशिष्ट अतिथि लोक गायक धनपत शाह ने स्वरचित कविताओं और गीतों से मातृभाषा को संरक्षित करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. दर्शन सिंह नेगी, पीटीए उपाध्यक्ष लोकेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष शांति प्रसाद नौटियाल, सुनील पुंडीर, दर्शन बर्त्वाल, विवेक सोनी, मीना तिवारी, ममता भट्ट, डॉ. राजेश चंद्रियाल, डॉ. दिनेश पंवार, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. दिग्पाल कंडारी आदि मौजूद रहे।