फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बर्फबारी से आफत, घरों में कैद हुए लोग, आवाजाही का भी संकट

Wed, 28 Jan 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
औली में बर्फबारी के बाद गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाते पर्यटक। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बर्फबारी से चमोली जिले के 77 से अधिक गांव प्रभावित, हाईवे समेत सात सड़कें बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक बारिश और बर्फबारी जारी रही। इससे जिले के 77 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। साथ ही हाईवे सहित सात सड़कें बंद हो गई हैं। रास्तों पर बर्फ जमी होने से आवाजाही बंद हो गई है। कई गांवों में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। मवेशियों के चारे के साथ ही पानी भरने का भी संकट हो गया है।
मंगलवार दोपहर बाद चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। पूरी रात बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बादल छंटने शुरू हुए और फिर चटख धूप खिल गई। हालांकि देर शाम छिटपुट बादल छाने लग गए। सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ के करीब 36 गांव बर्फबारी से प्रभावित हुए हैं। वहीं चमोली, पोखरी, गैरसैंण, थराली, कर्णप्रयाग, नंदानगर क्षेत्र के गांव भी बर्फबारी से प्रभावित हुए हैं। हालांकि ज्योतिर्मठ क्षेत्र के कुछ सीमांत गांव इस समय खाली हैं, वहां के लोग शीतकालीन प्रवास पर जनपद के निचले क्षेत्रों में हैं। जबकि अन्य गांवों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद होने से आवाजाही नहीं हो पा रही है। वहीं रामणी गांव के पूर्व प्रधान सूरज पंवार का कहना है कि सड़क पर फिसलन होने से यहां छोटे वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन



जिले में बर्फ से प्रभावित गांव
- ज्योतिर्मठ क्षेत्र के पांडुकेश्वर, पूर्णा, औली, कोपा, तपोवन, डुमक, कलगोठ, द्रोणागिरी, उच्छोग्वाड़, करछों, तुगासी, भल्लागांव, नीती, माणा, फरकिया, सलूड़, डुंग्रा, गमशाली, बाम्पा, कैलाशपुर, मलारी, पूरसा, लमतोली, जेलम, गरपक, फाकती, भलगांव, ताला, सुभाई, रिंगी, तपोवन, बनोल, पल्ला, जाखोला, किमाणा, पेाखनी, चमोली क्षेत्र के बमियाला, अनसूया, पाणा, ईराणी, झींझी, गैरसैंण क्षेत्र में दीवालीखाल, भराड़ीसैंण, थराली क्षेत्र में ग्वालदम, मुंदोली, जैन बिष्ट, नलधूरा, घेस, बलाण, वाण, लोहाजंग, रतगांव, कुराड़, हरनी, बांक, हरमल, चोटिंग, गेरुड़, घाट क्षेत्र में सुतोल, कनोल, बूरा, घूनी, रामणी, सितेल सहित अन्य गांव प्रभावित हैं।


यह सड़कें हुई बंद
- ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे, ज्योतिर्मठ-बदरीनाथ हाईवे, ज्योतिर्मठ-औली मोटर मार्ग, गोपेश्वर-चोपता हाईवे, रामणी-पैरी सड़क, छुरागाड-सुतोल-कनोल सड़क और घेस-बलाण सड़क बर्फबारी से बंद पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


औली और बदरीनाथ में तीन फीट ताजी बर्फ
ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। औली में मंगलवार और बुधवार को भी बर्फबारी हुई। औली में अब दो से तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं बुधवार दोपहर को धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। औली पहुंचे पर्यटक बर्फ का जमकर लुत्फ उठाते नजर आए। मंगलवार दोपहर बाद औली में बर्फबारी शुरू हो गई थी जो बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक हल्की होती रही। इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही ठंडी हवा चल रही है। औली मार्ग पर बर्फबारी के कारण टीवी टावर से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। औली के लिए फोर बाय फोर वाहन ही चल पा रहे हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में भी तीन फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें