चमोली के घाट-ल्वाणी सड़क पर बिछी बर्फ को हटाती लोनिवि की जेसीबी।
- फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले में दो दिनों तक हुई भारी बर्फबारी से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जिले के 120 गांव अभी भी बर्फ की कैद में हैं। पैदल रास्तों से लेकर खेत-खलियान बर्फ में दबे होने से ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे के साथ ही जिले में अभी भी बर्फबारी से नौ सड़कें अवरुद्घ पड़ी हुई हैं। रामणी गांव के सूरज सिंह पंवार ने बताया कि घाट-रामणी सड़क पर अभी भी करीब दो फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लोनिवि की ओर से सड़क को खोलने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
चमोली जिले में रविवार को धूप खिलने के बाद इस तरह दिखा बर्फ में ढका पर्यटन ग्राम रामणी।- फोटो : GOPESHWAR
औली मार्ग पर इस तरह बर्फ के आगोश में हैं पर्यटकों के वाहन।- फोटो : GOPESHWAR