फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में रही हेमा करासी के गीतों की धूम

विज्ञापन
गैरसैंण मे आयोजित चार दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के शुभारंभ पर मौजूद विधायक सुरें? - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
रविवार को गैरसैंण के जीआईसी मैदान में चार दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग आगाज हुआ। मेले में गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों की धूम रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी नेगी व ब्लॉक प्रमुख शशी देवी ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने पुरातन मेलों के संरक्षण के लिए आगे आकर नई पीढ़ी को इनसे रूबरू कराए। मेले में जेएनएसएस पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, प्रेयर हाउस दाडिमडाली व प्राथमिक विद्यालय गैरसैंण के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित पर्यावरण संरक्षण और नंदा राजजात की शानदार झांकी निकाली। रानीखेत से आए 15 गढ़वाल राइफल के जवानों ने बैंड धुन के साथ नृत्य किया। गायिका हेमा नेगी करासी ने अब ह्वेगी गौरा दिवा दीनी बारा..., खोल दे माता खोल भवानी धार मां किवाड़... मेरी बामड़ी बामड़ी सहित कई गीत गाए। इस मौके पर नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, बीपी काला, सुखपाल राणा, बलबीर कठैत, खिलाप सिंह, रामचंद्र गौड़, पृथ्वी सिंह, नारायण सिंह, महाबीर रावत, कस्तूरा देवी, कुसुमलता गैडी, कृष्णा नेगी, प्रभा देवी, हरेंद्र कुंवर, गिरीश डिमरी आदि मौजूद रहे।

गैरसैंण मे आयोजित चार दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले मे लोक गीतों की प्रस्तुतियां देत?- फोटो : KARNPRYAG

गैरसैंण मे आयोजित चार दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्र- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें