फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली की नीती घाटी में दिखा हिम तेंदुआ

Wed, 10 Jun 2015 08:03 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले की नीती घाटी के सुमना क्षेत्र में एक बार फिर दुर्लभ हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड) नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कैमरे में कैद हुआ है। बीते मंगलवार को सुमना क्षेत्र में बर्फ की ढलान पर हिम तेंदुआ विचरण करते दिखाई दिया। इसकी ऊंचाई करीब तीन फीट है।
विज्ञापन



नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को इसी वर्ष जिले के चीन सीमा पर स्थित हिमालयी क्षेत्र सुमना, मलारी, फूलों की घाटी और नीती क्षेत्रों में इस वर्ष सात हिम तेंदुए विचरण करते हुए दिखाई दिए हैं।

वर्षभर हिमालय की गोद में विचरण करने वाले हिम तेंदुए के कुनबे में हो रहे इजाफे से पार्क प्रशासन भी खुश है। इस वर्ष उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते भी हिम तेंदुआ निचले क्षेत्रों की ओर दिखाई दिया है।
विज्ञापन


नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने हिम तेंदुओं की साइट ढूंढने के लिए लंबी दूरी की गश्त बढ़ाई है। बीते वर्ष केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ रेंज में भी वन कर्मियों को हिम तेंदुए के पद चिह्न मिले थे।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान का कहना है कि सुमना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में हिम तेंदुआ विचरण करते दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें