फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदासैंण में 5जी सेवा की धीमी गति

Mon, 13 Jul 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदासैंण। क्षेत्र में तीन से अधिक निजी कंपनियों के मोबाइल टावर होने के बावजूद उपभोक्ताओं को सुचारु इंटरनेट और बेहतर 5जी सेवा नहीं मिल पा रही है। 5जी का सिग्नल उपलब्ध है लेकिन इसकी प्रभावी कवरेज टावर से करीब 800 मीटर तक ही सीमित है। इसके बाद इंटरनेट की गति धीमी हो जाती है जिससे ऑनलाइन कार्य और फोन सेवा प्रभावित हो रही है। स्थानीय बलदेव कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर 5जी सिग्नल होने पर भी इंटरनेट धीमा रहता है। फोन करने पर आवाज स्पष्ट नहीं आती। सुरेंद्र रावत और हिमांशु नौटियाल ने 5जी फाइबर सेवा के लिए आवेदन किया था जिसे कंपनी ने 800 मीटर की दूरी सीमा बताकर निरस्त कर दिया। विवेक कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनियों से नेटवर्क और इंटरनेट सेवा में सुधार की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें