फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मानसून में बढ़ी छाते और रेनकोट की डिमांड

Mon, 13 Jul 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। मानसून शुरू होते ही बाजारों में छाते, रेनकोट और तिरपाल की बिक्री में तेजी आई है। इससे स्थानीय व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। दुकानों में विभिन्न प्रकार के छाते और रेनकोट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए कई रंगों के छाते बाजार में मौजूद हैं। वहीं दोपहिया वाहन चालक भी बड़ी संख्या में रेनकोट खरीद रहे हैं। व्यापारी मातवर तोपाल ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होते ही अभिभावकों ने बच्चों के लिए छाते खरीदने शुरू कर दिए हैं। बच्चों के लिए कई आकार और रंग के छाते उपलब्ध हैं। दुकानों में 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के छाते हैं। रेनकोट की कीमतें भी अलग-अलग हैं। व्यापारी देवेश सेमवाल ने बताया कि बरसात में भूस्खलन की घटनाओं के कारण लोग बचाव के लिए तिरपाल का भी उपयोग कर रहे हैं। बरसात में तिरपाल की अच्छी बिक्री होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें