फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के विरोध में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सड़कों से परेशान क्षेत्र के भिडतोली, डांगतोली, सनेड़, ज्यूड़ा, मींग, बैनोली, माल, अंगोठ, भेला व मैदूनी के ग्रामीणों का धरना तहसील परिसर में छठवें दिन भी जारी रहा। नाराज लोगों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि सड़क निर्माण के कारण खेत खलिहान, रास्ते, पेयजल स्रोतों व मकानों को खतरा हो गया है। हालांकि आंदोलन के दूसरे दिन ही थराली के एसडीएम ने एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया था। टीम में शामिल तहसीलदार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई के जेई ने धरनास्थल पर जाकर आंदोलनकारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। धरना देने वालों पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख दलबीर सिंह, यूकेडी के केएल शाह, शिशुपाल सिंह, प्रधान कोठा प्रेमचंद पुरोहित, प्रधान पैठाणी मृत्युंजय परिहार, कांग्रेस नेता बीजेंद्र रावत, धीरेंद्र रावत और बृजमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें