फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केटिंग रिंग तैयार, आइस जमने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औली में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनने वाला आइस स्केटिंग रिंग तैयार कर लिया गया है, लेकिन रिंग में अभी भी बर्फ नहीं जम पाई है। विभागीय अधिकारी उचित तापमान न मिलने का हवाला दे रहे हैं, लेकिन बर्फ नहीं जमने से विभाग के काम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि रिंग में बर्फ नहीं होगी तो उसका लाभ खिलाड़ियों को कैसे मिल पाएगा।
विज्ञापन

औली में सेफ गेम्स के बाद यहां पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक आइस स्केटिंग रिंग की जरूरत महसूस की गई थी। इसके बाद यहां करीब एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से रिंग का काम शुरू कर दिया गया। रिंग अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसमें आइस स्केटिंग रिंग के अलावा लाइटिंग, चेंजिंग रूम भी बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन रिंग में बर्फ ही नहीं है। स्कीइंग से जुड़े स्थानीय खिलाड़ी संतोष कुंवर का कहना है कि रिंग बनकर तैयार हो गया, लेकिन बर्फ के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
जब रात को झरने जम रहे, तो बर्फ क्यों नहीं
औली में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई थी। तब से यहां का तापमान काफी नीचे आ गया था। रात के समय यहां तापमान माइनस तक पहुंच जाता है, जिससे यहां बहने वाले झरने और नाले तक जम जाते हैं। फिर भी यहां बर्फ क्यों नहीं जम पा रही है, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-------------------
उचित तापमान नहीं मिलने से आइस नहीं जम पा रही है। जैसे ही सही तापमान मिलेगा आइस जमाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-जितेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जीएमवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें