फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों को मिला बीना स्मृति सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीना फाउंडेशन कर्णप्रयाग की ओर से वीरबाला स्व. बीना बिष्ट की स्मृति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीना बिष्ट सम्मान इस बार छह लोगों को दिया गया।
विज्ञापन

12 मई 1999 को जंगल की आग बुझाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाली कर्णप्रयाग ब्लाक के तोलसैंण बरतोली गांव की बीना बिष्ट (14) की स्मृति में फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान दिया जाता है। इस बार यह सम्मान प्राकृतिक स्रोतों के जीर्णोद्धार के लिए कनाकोट पैठाणी के नरेंद्र सिंह नेगी, शिक्षा पर्यावरण संरक्षण के लिए जीजीआईसी कर्णप्रयाग की प्रवक्ता निमिलिता नेगी, वृहद वृक्षारोपण के लिए प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला के शिक्षक सतेंद्र सिंह, पत्रकारिता के लिए बीपी बमोला, वनाग्नि सुरक्षा जनजागरूकता के लिए मंगला कोठियाल और कोविडकाल में गरीबों की सेवा के लिए ऊर्जा निगम कर्णप्रयाग के अवर अभियंता मुनीष कुमार को यह सम्मान दिया गया। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, एडमिरर ओमप्रकाश राणा, बीना फाउंडेशन के सचिव जितेंद्र कुमार, एसडीएम संतोष पांडेय, तहसीलदार सुरेंद्रसिंह देव ने सभी को शॉल, स्मृति चिह्न व सम्मानपत्र भेंटकर बीना स्मृति सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें