एथलीट मानसी नेगी और सूरज से भेंट करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
- फोटो : GOPESHWAR
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास पर 73वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 किलोमीटर वॉकरेस में राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली चमोली जिले की मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार से भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। कहा कि खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है इन दोनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को आगामी खेलों की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि आगे भी राज्य सरकार की ओर से ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट, एथलीट मनीष नेगी आदि मौजूद रहे।