फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जीएमवीएन से गडोली पुल तक लगेगी सिंगल आर्म लाईट

Sun, 03 May 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत की ओर से लगाई जाएगी करीब 72 सिंगल आर्म लाइटें, जल्द होगा काम शुरू
विज्ञापन



कर्णप्रयाग। गैरसैंण नगर पंचायत की ओर से नैनीताल हाईवे पर जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) से गडोली पुल का सिंगल आर्म लाइटें लगाई जाएगी। लाइटों के लगने से अंधेरे की समस्या दूर होगी। नगर पंचायत की ओर से निविदा जारी की गई है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र को लगातार सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत नपं की ओर से हाईवे के किनारे सिंगल आर्म लाइटें लगाई जा रही है। जीएमवीएन से गडोली पुल तक एक किमी में 72 लाइटें लगाई जाएगी। जिसके लिए 82 लाख की निविदा जारी की गई है। लाइटों के लगने से रात के अंधेरे में आवाजाही करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं को आने जाने वाले लोगों को भी यह लाइटें आकर्षित करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि नगर क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन लाइटों के लगने से नगर की सुरक्षा व्यवस्था में सुविधा मिलेगी। साथ ही लोग बिना डर के आवाजाही कर सकते हैं। वहीं अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एक दो दिन के भीतर निविदा खोल दी जाएगी। जिसके बाद तुरंत लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें