फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नैणी तक जल्द बनेगा सिमली-शैलेश्वर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। 18 साल से अधर में लटका सिमली-शैलेश्वर मार्ग जल्द कनोठ से नैणी गांव तक बनेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन किमी मार्ग निर्माण के लिए लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




वर्ष 1995 में सिमली-शैलेश्वर मार्ग का निर्माण शुरू हुआ था और 2005 में कनोठ गांव तक 15 किमी मार्ग बन गया था, लेकिन बजट के अभाव में मार्ग उससे आगे नहीं बन सका। कनोठ, सिमल्ट, सेनू, गैरोली, चमोला के ग्रामीण लगातार मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। चमोला के पूर्व प्रधान समीर मिश्रा, सुनील गैरोला, मलक नेगी आदि ने कहा कि सड़क न बनने से आवाजाही में दिक्कतें हो रही थीं और वे नौटी, नैणी जाने के लिए तीन किमी पैदल चल रहे थे। अब कनोठ से नैणी तक तीन किमी मार्ग की स्वीकृति मिल गई है और लोनिवि ने टेंडर जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें