फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टटासू विद्यापीठ में श्रीमद् भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो बेनीताल जाने के लिए पर्यटकों और ग्रामीणों को हिचखोले खाकर नहीं जाना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने सिमली-बेनीताल मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों और अंधे मोड़ों को ठीक करने के अलावा सड़क चौड़ीकरण के लिए 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद यह सड़क चाक-चौबंद हो जाएगी।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग तहसील के अंतर्गत बेनीताल को चमोली जिले के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में जाना जाता है। यहां स्थित करीब 30 मीटर चौड़ी और 150 मीटर लंबी झील है और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए रोजाना पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं। पर्यटकों और ग्रामीणों की आवाजाही के लिए लोनिवि ने बेनीताल तक सिमली से करीब 26 किलोमीटर सड़क बनाई है लेकिन कई वर्षों से देखरेख के अभाव में सड़क बदहाल बनी है।
ऐसे में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, सिमली से बेनीताल तक मठोली, बणंगाव, केदारूखाल और खंडूड़ा व एरवाड़ी गांव के पास सड़क पर तीव्र मोड़ हैं। ग्रामीणों व पर्यटकों की दिक्कत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग ने इन अंधे मोड़ों को ठीक करने और सड़क विस्तारीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग लोनिवि के सहायक अभियंता मयंक तिवाड़ी का कहना है कि शासन को 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा है। उम्मीद है कि एक या दो माह में काम शुरू हो जाएगा।
टटासू विद्यापीठ में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
सिमली क्षेत्र के टटासू विद्यापीठ मंदिर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। इस दौरान कथाव्यास आचार्य डॉ. प्रदीप सेमवाल ने भागवत के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन व श्रवण करने से क्षेत्र में सुख समृद्धि और आरोग्यता बनी रहती है। आचार्य शिवा भट्ट, चंद्रमोहन थपलियाल, डॉ. दामोदर चमोली, मनोज कोठियाल, दिवस्पति खंडूडी, नंदकिशोर खंडूड़ी ने स्वास्ति वाचन कर पंचांग पूजा व भजन-कीर्तन व सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया। इस मौके पर गोपी डिमरी, सुबोध डिमरी, गुड्डी देवी, राजेश सती, अयोध्या सती, भास्करानंद डिमरी और भालचंद्र डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें