फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसजीआरआर का रजत जयंती समारोह 23 को

Wed, 19 Nov 2025 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल जयकंडी कर्णप्रयाग का रजत जयंती समारोह 23 नवंबर को होगा। समारोह में पुरातन छात्र मिलन समारोह के साथ ही वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने बताया कि स्कूल को वर्ष 2009 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबद्धता प्राप्त हुई और वर्ष 2012 में विद्यालय को इंटर स्तर पर विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के लिए 24 विषयों की मान्यता प्राप्त हुई। स्थापना के समय टीन शेड में चलने वाले इस विद्यालय में 50 से अधिक कक्षा कक्षा बना दिए गए हैं। विद्यालय ने कई पूर्व छात्र सेना, चिकित्सा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में सम्मानजनक पदों पर कार्यरत हैं। 23 नवंबर को रजत जयंती वर्ष के साथ-साथ पुरातन छात्र मिलन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


जिलास्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 21 को लंगासू में

कर्णप्रयाग। चमोली जिले की जिलास्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता जीआईसी लंगासू में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के जिला संयोजक दशरथ कंडवाल ने बताया कि 21 और 22 नवंबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियाेगिता में जिले के 100 से अधिक स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संवाद


लवली बिष्ट बनीं राजनीति विज्ञान परिषद की अध्यक्ष

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया। इसमें लवली बिष्ट को अध्यक्ष, प्रियंका को उपाध्यक्ष, रिया को सचिव, दीक्षा को सहसचिव एवं पल्लवी को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। विभाग के परिषद के गठन के बाद विभागीय परिषद के कई कार्यक्रम किए गए। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में लवली बिष्ट प्रथम, सलोनी द्वितीय और दीया तृतीय रही। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सलोनी, अमीषा, रिया आदि की टीम प्रथम रही। प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने बताया कि विभागीय परिषद के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को एक मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. कविता पाठक छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें