फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से बाहर निकले बजीर देवता के निशाण

सार

ब्लॉक दशोली के देवर खडोरा स्थित मंदिर से बजीर देवता के निशाण पहली बार बाहर निकले हैं।छह माह भ्रमण करने के बाद निशाण अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएंगे।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र कल्याण और धार्मिक कार्यों के तहत पहली बार बजीर देवता की देवरा यात्रा शुरू की गई है।
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप देवर-खडोरा गांव के मंदिर से बाहर आये बजीर देवता के निशान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक दशोली के देवर खडोरा स्थित मंदिर से बजीर देवता के निशाण पहली बार बाहर निकले हैं। इसके साथ ही बजीर देवता की देवरा यात्रा भी शुरू हो गई है। बजीर देवता के निशाण छह माह तक क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

देवर खडोरा गांव में बजीर देवता का पौराणिक मंदिर है लेकिन बजीर देवता के निशाण पहली बार मंदिर से बाहर निकले हैं। इस दौरान 25 गांवों के देवी देवताओं के निशाण और डोली भी यहां पहुंचे। शुक्रवार को निशाण मामाकोट गोपेश्वर गांव पहुंचेंगे और यहां से रुद्रनाथ, डुमक होते हुए बदरीनाथ जाएंगे। उसके बाद गांवों के भ्रमण पर निकलेंगे। छह माह भ्रमण करने के बाद निशाण अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र कल्याण और धार्मिक कार्यों के तहत पहली बार बजीर देवता की देवरा यात्रा शुरू की गई है। इस दौरान पंडित दिनेश प्रसाद मैठाणी, ईश्वरी प्रसाद भट्ट, केश्वानंद भट्ट, माधवानंद भट्ट, बजीर के पश्वा गजेंद्र बिष्ट, विधायक राजेंद्र भंडारी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रसिंह पंवार, प्रधान बीरेंद्र कठैत, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें