फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

सार

कुकड़ई गांव में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई।रावण वध देखने के लिए दर्शक देर रात तक पंडाल में डटे रहे।वहीं सिमली में भी रामलीला भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुकड़ई गांव में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई। इससे पूर्व मंगलवार रात को रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के वध की लीला का मंचन किया गया। रावण वध देखने के लिए दर्शक देर रात तक पंडाल में डटे रहे। इसके बाद बुधवार को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के अयोध्या लौटने पर पूरे गांव में भव्य झांकी निकाली गई। श्रीराम ने अयोध्यावासियों को राजीखुशी रहने का आशीर्वाद दिया। उसके बाद भक्तों को तिलक लगाया गया और प्रसाद बांटा गया। रामलीला में अजय, समीर, कपिल, दिव्यांशु और अमित सहित सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। वहीं सिमली में भी रामलीला भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरिसिंह नेगी, बीएन डिमरी, महंत योगेशानंद महाराज, अनिल नेगी, पुनीत डिमरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें