फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जड़ी खाने से बीमार एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायते में पीसकर जंगली जड़ी खाने से बीमार हुए चार लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का इलाज बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को देवाल ब्लॉक के हरनी गांव के एक ही परिवार के चार लोगों ने गलती से रायते में जंगली जड़ी को पीसकर खा लिया था जिससे हरिबल्लभ पांडे, पत्नी धना देवी, बेटी बबीता देवी व पुत्र चंद्रमोहन बेहोश हो गए थेे। सीएचसी थराली में प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। अस्पताल पहुंचते ही धना देवी की मृत्यु हो गई। धना देवी के परिजन हेमरंजन पांडे ने बताया कि बुधवार रात को कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचते ही धना देवी की मृत्यु हो गई। अन्य तीनों लोगों का इलाज बेस अस्पताल श्रीनगर चल रहा है। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें