गोपेश्वर में आयोजित खेल महाकुंभ के कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : GOPESHWAR
ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ में तीसरे दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत और भाजपा के रुद्रप्रयाग व चमोली के विभाग संयोजक मनोज भंडारी ने खेल महाकुंभ में आयोजित खेलों का शुभारंभ किया। अंडर 14 बालक वर्ग की कबड्डी में न्याय पंचायत बैरागना की टीम विजेता और न्याय पंचायत छिनका की टीम उपविजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बैरागना और गडोरा की टीम क्रमश: विजेता और उपविजेता रही। अंडर 21 बालिका वर्ग की कबड्डी में न्याय पंचायत गडोरा की टीम विजेता और छिनका-डुंग्री मैकोट उपविजेता रही। अंडर 21 के भाला फेंक में अमन बिष्ट प्रथम, प्रेम सिंह द्वितीय और हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में रिशिता प्रथम, चांदनी द्वितीय और सपना तृतीय रही। भाला फेंक के अंडर 14 बालिका वर्ग में भावना, सिमरन और खुशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।