फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्री सिद्घ मार्बल इलेवन और जाख बौला इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नीती-माणा औद्योगिक सांस्कृतिक एवं खेल विकास समिति की ओर से आयोजित पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो रोमांचकारी मुकाबले हुए जिसमें श्री सिद्ध मार्बल इलेवन और जाख बौला इलेवन ने जीत दर्ज की। अंकित और आशीष मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

पहला मैच श्री सिद्ध मार्बल इलेवन और व्यापार संघ इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री सिद्ध मार्बल इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 218 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में यह अभी तक का सर्वाधिक स्कोर भी है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार संघ की टीम 15 ओवर में मात्र 100 रन पर ही सिमट गई। मैच ऑफ द मैच अंकित रहे।
दूसरा मैच शिक्षा विभाग इलेवन और जाख बौला इलेवन के बीच हुआ जिसमें शिक्षा विभाग ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 111 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में उतरी बौला की टीम ने 112 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गेंदबाज आशीष रहे। आशीष ने 3 ओवर में 11 रन और 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें