कोविडकाल में लगातार दुकानें बंद रहने से नाराज व्यापारियों ने कर्णप्रयाग में ताली, थाली व कनस्तर बजाकर बाजार को पूर्णरूप से खोलने की मांग की। नाराज व्यापारियों ने कहा कि उनका घर दुकानों की बिक्री से ही चलता है, लेकिन दुकानें बंद रहने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
व्यापारियों ने सरकार से आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की। कहा कि लगातार बाजार बंद रहने से दुकान का किराया, बैंक किश्तें नहीं दे पा रहे हैं। साथ ही परिवार का पालन-पोषण करना भी दूभर हो गया है। इस मौके पर डॉ. मदन मोहन नवानी, महेश खंडूड़ी, हिमांशु बेंजवाल, संजय रावत, अनूप चौहान, राकेश कोटियाल, संजय मलेठा, प्रशांत चौहान, अनिल सिंह, हरनाम लूथरा, धर्मवीर रावत, दर्शन बिष्ट और बीरेंद्र मिंगवाल आदि मौजूद थे। संवाद