फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिव शंकरा..., शिव तांडवस्त्रोतम...की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Wed, 07 Oct 2026 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर में जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से समूहगान, समूहनृत्य, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद, नाटक आदि की प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं की ओर से संस्कृत में शिवस्तुति, होलिका दहन की प्रस्तुति मनमोहक रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कार्यक्रमों में शिव शंकरा..., शिव तांडवस्त्रोतम.. सहित कई प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से वैदिक संस्कृति सहित द्वितीय राजभाषा के प्रचार प्रसार में मदद मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद विपिन रावत, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौहान, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह नेगी, संयोजक डॉ. सुमन ध्यानी, प्रतियोगिता के जिला संयोजक दशरथ कंडवाल और सह संयोजक सुरेंद्र भगत, हिम्मत सिंह और बालकृष्ण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें