गोपेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर/विद्यामंदिर सुभाषनगर नैग्वाड़ गोपेश्वर में बुधवार को शिशु भारती का गठन किया गया। प्रधानाचार्य डब्बल सिंह नेगी के संरक्षण में चुनाव कराया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर आदित्य कोहली, मंत्री अमन खाती, सेनापति आदर्श नेगी को चुना गया। सभी पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उनके दायित्वों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान उमेश चंद्र थपलियाल, पुष्पा और मनोरमा आदि मौजूद रहे। संवाद