गोपेश्वर। महराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए ट्रायल 17 मई को गोपेश्वर में होंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि दोनों कॉलेजों में बालकों को एथलेटिक्स, फुटबाल, वॉलीबाल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन एवं जूडो खेल में कक्षा छह में प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए ट्रायल 17 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सुबह नौ बजे शुरू होंगे। प्रवेश के इच्छुक बालकों की आयु एक जुलाई 2024 को दस साल से कम व 12 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही वह उत्तराखंड के स्थायी निवासी होने चाहिए। खेलों के विशेषज्ञों की चयन समिति बालकों का ट्रायल लेगी। इच्छुक बालक पांचवीं की अंक तालिका, जन्म प्रमाणपत्र, फोटो, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। संवाद