पिंडर नदी में नहाने गया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने नदी से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कंडारा निवासी मोहित (18) पुत्र त्रिलोक सिंह सोमवार को कर्णप्रयाग आया था। बताया जा रहा है कि मोहित दोपहर को पिंडर नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में मोहित बह गया। वह करीब 150 मीटर तक बहता चला गया। जब स्थानीय लोगों ने यह देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत के नेतृत्व में पुलिस का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के जवानों और स्थानीय युवक सोनू, दीपक आदि के सहयोग से युवक का शव नदी से निकाला गया। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।