ज्योतिर्मठ। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अखिल भारतीय विश्वविद्यालयी खेलों में ज्योतिर्मठ के शार्दुल थपलियाल ने स्वर्ण पदक जीता जबकि आयुष भट्ट ने तृतीय स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। फरवरी माह में शार्दुल राष्ट्रीय स्तर की तीन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुका है।
विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि बीते शनिवार को गुलमर्ग में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड को दो पदक मिले हैं। शार्दुल थपलियाल ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय और आयुष भट्ट उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं। वह अपने-अपने विश्वविद्यालय से इन खेलों में प्रतिभाग करने गुलमर्ग पहुंचे। वहां स्की माउंटेनियरिंग में शार्दुल ने स्वर्ण जीता जबकि आयुष ने कांस्य पदक अपने नाम किया। संवाद
शार्दुल थपलियाल ने जीता स्वर्ण पदक। स्रोत: जागरुक पाठक