फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रस्तावित दिल्ली रैली पर माकपा ने की बैठक में चर्चा

Sun, 01 Mar 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। माकपा की यहां आयोजित पिंडर कमेटी की बैठक में 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली प्रदर्शन पर चर्चा की गई। माकपा के पिंडर सचिव ललित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला मंत्री मदन मिश्रा व किसान सभा के जिला संयोजक भूपाल रावत ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते में केंद्र सरकार ने देश की संप्रभुता और किसानों के हित की बलि चढ़ा दी है। पार्टी श्रम कानून में बदलाव के खिलाफ, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मुक्त व्यापार समझौता को रद्द करने, स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, सार्वजनिक संसाधनों की लूट, वीबीजी रामजी बिल को निरस्त करने आदि दिल्ली रैली के मुद्दे होंगे। बैठक में देवराम वर्मा, जयबीर सिंह, प्रेम बल्लभ शर्मा, गबर सिंह, भुवन सिंह, दर्शन सिंह, गजे सिंह, खड़क सिंह और बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें