फोटो
गोपेश्वर। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने मंगलवार को गोपेश्वर पहुंचकर भगवान गोपीनाथ के दर्शन किए। शंकराचार्य ज्योतिर्मठ के भ्रमण पर आए थे, मंगलवार को वापस लौटते समय उन्होंने गोपीनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। काफी देर तक मंदिर में पूजा अर्चना के साथ उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की। लोगों ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद शंकराचार्य वापस लौट गए। इस मौके पर बाल कवि कार्तिक तिवारी, सुधीर तिवारी, सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, शांति भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद